Breaking News

थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार



 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर  के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी पुवायां महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी/जिलाबदर अपराधियों की तलाश तथा अवैध शराब, शस्त्र, अफीम व चरस की बिक्री एवं निर्माण की रोकथाम के अभियान के क्रम में थाना बण्डा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.01.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भांभी जाने वाले मार्ग से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 30 जनवरी 2026 को रात्रि समय लगभग 22.11 बजे, थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरविन्द पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम भांभी, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को ग्राम भांभी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (नाजायज) 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बण्डा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम – अरविन्द पुत्र प्यारेलाल
  • उम्र – करीब 36 वर्ष
  • निवासी – ग्राम भांभी, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर

पंजीकृत अभियोग का विवरण

  • मु0अ0सं0 – 047/2026
  • धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
  • थाना – बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान

  • दिनांक – 30.01.2026
  • समय – 22.11 बजे
  • स्थान – ग्राम भांभी जाने वाला मार्ग

बरामदगी का विवरण

  • 01 अदद अवैध तमंचा (नाजायज) 315 बोर
  • 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्र0नि0 प्रदीप कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक
  • उ0नि0 शिवकुमार
  • का0 2054 विक्रान्त मलिक
  • का0 2089 मोहित पंवार
  • का0 2274 अंकित कुमार


Post a Comment

0 Comments