तशरीफ़ अली, ब्यूरो चीफ मेरठ
मेरठ के ब्लॉक संसाधन केंद्र हस्तिनापुर में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को सफलतापूर्वक हुआ। यह प्रशिक्षण समावेशी शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर कमलराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण में सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विषयवस्तु को गंभीरता से ग्रहण किया।
टीओटी के रूप में विशेष शिक्षक अर्जित कुमार एवं मनोज कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें दिव्यांग बच्चों की अभिवृद्धि व विकास, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016, 6 वर्ष से पूर्व दिव्यांगता की पहचान, शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग हेतु चेकलिस्ट, तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं—जैसे उपकरण वितरण, एस्कॉर्ट अलाउंस, बालिका वर्तिका, समेकित शिक्षा अभियान और होम बेस्ड एजुकेशन—पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त बीआरसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान और समुचित शैक्षिक सहयोग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments