शाहजहाँपुर।
जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कठिना नदी के किनारे कुंभिया माफी जंगल क्षेत्र से अवैध कच्ची शराब का निर्माण कर रहे चार अभियुक्तों को मय उपकरण गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब, लगभग 100 लीटर लहन, रसायन के पैकेट, शराब बनाने के उपकरण (200 लीटर का लोहे का ड्रम, एल्युमिनियम की पतीली, स्टील का लोटा व मग, रबर पाइप) तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खुटार पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments