शाहजहाँपुर, 11 जनवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ आज दिनांक 11.01.2026 को थाना तिलहर क्षेत्र में विस्तृत पैदल गश्त आयोजित की गई।
गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया। पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे गश्त के दौरान अपनी विजिबिलिटी बढ़ाएँ, जनता में सुरक्षा का भरोसा उत्पन्न करें और किसी भी स्थिति में ढिलाई न बरतें।
क्षेत्राधिकारी तिलहर ने उपस्थित पुलिस बल को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया—
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पुलिस का सहयोग करने, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सूचना की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।
नागरिकों को यह भी अवगत कराया गया कि पुलिस-जन सहयोग से ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments