शाहजहांपुर।
शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रदूषण जांच केंद्रों की गहन जांच की गई तथा मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
इसके साथ ही मेरा युवा भारत (MY Bharat) शाहजहांपुर एवं यातायात पुलिस शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में बरेली मोड़ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को गुलाब का पुष्प भेंट कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक श्री विकास कुमार यादव, यातायात उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पाण्डेय, माय भारत वॉलिंटियर, सड़क सुरक्षा मित्र एवं परिवहन विभाग व यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments