शाहजहाँपुर, 31 जनवरी 2026।
थाना अल्लागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रावतपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में एक युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घटनास्थल की परिस्थितियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मामले की जांच प्रभावी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments