ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर के विकास खंड सकरन अंतर्गत ग्राम पंचायत टेड़वा कला में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी रेखा देवी, पत्नी महादेव सिंह, जो 50 प्रतिशत दिव्यांग बताई जा रही हैं, ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना नोटिस दिए पद से हटा दिया गया और तीन वर्षों का मानदेय भी नहीं दिया गया।
रेखा देवी के अनुसार, उन्हें 3 फरवरी 2021 को सामुदायिक शौचालय का केयर टेकर नियुक्त किया गया था और वे 27 जनवरी 2026 तक कार्य करती रहीं। आरोप है कि 28 जनवरी को ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी जायसवाल ने बिना किसी लिखित सूचना के उन्हें हटाकर मजरा लालापुरवा निवासी रामदेवी, जो विद्युत सखी बताई जा रही हैं, को केयर टेकर नियुक्त कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह नियुक्ति बिना खुली बैठक के की गई।
रेखा देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि शासनादेश के अनुसार किसी अन्य विभाग या संस्था में कार्यरत व्यक्ति को केयर टेकर नियुक्त नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद उन्हें हटाकर दूसरी महिला को नियुक्त कर दिया गया।
इस संबंध में बीएमएम पवन कुमार ने बताया कि बिना नोटिस किसी को हटाया जाना नियम विरुद्ध है और मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, जब एडीओ पंचायत से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कार्यालय में वे उपस्थित नहीं मिले।
मामले को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments