शाहजहांपुर, 31 जनवरी 2026।
नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा संचालित ‘मेरा शहर–मेरा घर’ अभियान के अंतर्गत आज प्रातः माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला अज़ीजगंज एवं नवादा इंदेपुर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री खन्ना ने नालियों की सफाई, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा क्षेत्र में सफाई कार्य को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ नियमित रूप से संचालित करने पर विशेष बल दिया।
मंत्री महोदय ने सड़क पर मलबा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जुर्माना लगाए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त, क्षेत्रीय माननीय पार्षद मनीष गुप्ता, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments