Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 जनवरी।

आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा सलामी लेने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की टर्न-आउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस लाइन परिसर का व्यापक भ्रमण करते हुए आरटीसी बैरक एवं पुलिस मेस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा आरटीसी बैरकों में साफ-सफाई, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


व्यापक निरीक्षण एवं साप्ताहिक अर्दली रूम

पुलिस अधीक्षक  द्वारा आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी मेजर सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक  ने कहा—
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं प्रोफेशनलिज़्म के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करना है।

“शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।”



Post a Comment

0 Comments