Breaking News

तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो व गंभीर धाराओं में वांछित वारंटी गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 जनवरी।

जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर मामलों में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम ने नेकपाल पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम खजुआ, थाना तिलहर को दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 6:00 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध मु0अ0सं0 789/2018 व वाद सं0 41/19, धारा 354/323 भा.द.वि. एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत वारण्ट निर्गत था, जिसकी अनुपालना में यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि वारंटी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत भी मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल शरद यादव एवं जोनी कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Post a Comment

0 Comments