गोरखपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहभागिता, विभूतियों को मिला ‘गोरखपुर गौरव सम्मान’


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महायोगी गुरु गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में आयोजित भव्य गोरखपुर महोत्सव में सहभागिता की। धरोहर, कला और संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को “गोरखपुर गौरव सम्मान” से अलंकृत किया तथा महोत्सव में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह लोक संस्कृति, युवा प्रतिभा, विज्ञान, साहित्य और विकास योजनाओं को एक साथ जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है।


मुख्यमंत्री ने महोत्सव को गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Previous Post Next Post