शाहजहाँपुर, 06 फरवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा एक दम्पति का सफलतापूर्वक समझौता कराकर विदा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था, पारिवारिक विवाद के कारण पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे थे। पति द्वारा शराब के नशे में घरेलू बातों को लेकर मारपीट किए जाने से विवाद बढ़ गया था, जिसके चलते पत्नी मायके चली गई थी।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई और उन्हें समझाया गया। परामर्श के पश्चात दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दम्पति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चन्द्रकान्ता, महिला आरक्षी मोनिका, बबीता देवी तथा आरक्षी साकेत सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments