शाहजहाँपुर, 06 फरवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिबंधित मंझे के क्रय-विक्रय एवं उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आमजन को चाइनीज मंझे से होने वाले संभावित जान-माल के नुकसान, दुर्घटनाओं और गंभीर चोटों के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षित पतंगबाजी के लिए वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील की।
क्षेत्राधिकारी तिलहर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझे का निर्माण, बिक्री या उपयोग दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस बल को अभियान निरंतर जारी रखने और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मंझे के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments