Breaking News

2.51 लाख किसान परिवारों के चेहरे पर आई राहत, ₹285 करोड़ फसल बीमा राशि वितरित

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। आज प्रदेश भर में अतिवृष्टि और सूखे से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों को कुल ₹285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि यह राशि किसानों को आर्थिक सुरक्षा और खेती से जुड़े नुकसान की भरपाई में मदद करेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि बीमा योजना का लाभ उठाएं और समय पर सरकारी सहायता से जुड़े।

इस वितरण कार्यक्रम से प्रभावित किसानों के चेहरे पर राहत और संतोष देखा गया।

Post a Comment

0 Comments