स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। प्रदेश में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में ‘आपदा मित्र’ की भूमिका को अहम बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले राहत पहुंचाने का कार्य यही प्रशिक्षित स्वयंसेवक करते हैं।
उन्होंने बताया कि देश में ‘आपदा मित्र’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसे उत्तर प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ाया गया है।
राज्य सरकार इस पहल को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ रही है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
0 Comments