मेरठ।
ब्लॉक संसाधन केंद्र दौराला के सभागार में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सहायक शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 13 फरवरी 2026 को किया गया।
कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार के ऊर्जा से भरपूर संबोधन के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. संजीव तोमर ने समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में आने वाली चुनौतियों और उनके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण में स्पेशल एजुकेटर राजीव कुमार एवं दीपक कुमार ने सहायक अध्यापकों को नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण, व्यवहार संबंधी समस्याओं के समाधान और दिव्यांग बच्चों के लिए पाठ्यक्रम अनुकूलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 34 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया, वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments