शाहजहाँपुर, 13 फरवरी।
में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन तथा नगर सर्किल की पुलिस टीम भी मौजूद रही।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों को नियमित भ्रमणशील गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग तथा क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा रात्रि गश्त को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए।
जनपद पुलिस ने क्षेत्र में निरंतर सतर्कता रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
बहराइच
0 Comments