Breaking News

48 घंटे में खुला हैवानियत का राज… लखनऊ में पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी!


ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा 19 फरवरी 2026 को थाना चिनहट में प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी आदित्य कुमार यादव उर्फ राजू (38 वर्ष) निवासी ग्राम बस्ती, थाना देवा जनपद बाराबंकी को चिनहट क्षेत्र स्थित जैनाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-94/26 धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना चिनहट पुलिस की तत्परता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है, जिसने गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।



Post a Comment

0 Comments