ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में संभावित बवाल को पुलिस ने समय रहते टाल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को ग्राम हुसैनपुर (मजरा बड़खोरवा) में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना उग्र हो गया कि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मारपीट की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों में सुफियान, जल्ला उर्फ जलील, मुजीब, सद्दाम, मुशीर और सलमान शामिल हैं, जो सभी हुसैनपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ा विवाद टल गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments