ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ | 16 फरवरी 2026
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना पीजीआई एवं सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी पुलिस टीम ने बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक एयरगन (रायफल), कुल ₹42,362 नगद, भारी मात्रा में पीली व सफेद धातु के जेवरात, चार हाथ घड़ियां तथा दो मोतियों की माला बरामद की है। बरामदगी शत-प्रतिशत बताई गई है।
यह कार्रवाई वृंदावन गेट के आगे सब्जी मंडी क्षेत्र से की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा ₹15,000 के पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।
वादी विवेक मोहन द्वारा थाना पीजीआई में दी गई तहरीर के अनुसार, उनके रिश्तेदार के बंद पड़े मकान (एल्डिको उद्यान-2, सेक्टर-03) में 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने लगभग 350 सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पहले बंद मकानों की पहचान कर उनकी रेकी करते थे। जब यह सुनिश्चित हो जाता था कि मकान कई दिनों से खाली है, तो रात के समय लोहे के सरिए से ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों—सोनू सिंह, सोनू कुमार साह उर्फ सोनू पहाड़ी, शक्तिमान सिंह और बृजेश निषाद—को गिरफ्तार किया है। सभी आपस में मित्र हैं और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
मामले में थाना पीजीआई पर दर्ज मुकदमा संख्या 80/2026 में धारा 305(a) बीएनएस के साथ धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments