ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी में बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी का इस्तेमाल कर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹40,130 नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे तथा लूट में प्रयुक्त थार वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य किराए पर ली गई थार कार से लोगों को लिफ्ट देते थे और फिर उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सैरपुर, सरोजनीनगर और बीकेटी थाना क्षेत्रों में इस गिरोह द्वारा कई घटनाएं किए जाने की जानकारी सामने आई है। एक मामले में किसान पथ के पास एक युवक को खेत में फेंककर लूट की गई थी।
संयुक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम तथा सैरपुर और बीकेटी थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरोह के मुख्य आरोपियों में ऋषभ गोस्वामी और अक्षय कुमार शामिल हैं।
मामले का खुलासा एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुनवाल द्वारा किया गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
शाहजहॉपुर
0 Comments