स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व एवं लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए। साथ ही शरारती तत्वों पर निगरानी रखने एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहार को भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments