स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में दिनांक 26 फरवरी 2026 को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देश दिए गए कि त्योहारों के अवसर पर महानगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से होली के जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि रास्तों पर किसी प्रकार की कंक्रीट, ईंट-पत्थर या रोड़ा न हो। यदि कहीं इस प्रकार की सामग्री पाई जाती है तो उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य सुनिश्चित करें, ताकि होली का पर्व स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments