स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 फरवरी। भारतीय किसान यूनियन (अ) के बैनर तले बिरनाबाग मैदान में आयोजित किसान पंचायत में किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख रूप से मांग की कि अमेरिका से आयात होने वाले मक्का, गेहूं, धान सहित अन्य अनाजों पर रोक लगाई जाए। साथ ही एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कानूनी रूप दिया जाए।
इसके अलावा किसानों ने दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर विधवा एवं वृद्धा पेंशन 5,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने, देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने, आवारा पशुओं को गौशालाओं एवं नंदीशालाओं में भेजने तथा किसान आयोग के गठन की मांग भी उठाई।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments