ब्यूरो रिपोर्ट: आशीष कुमार ✍️
Sanjay Dutt के आगमन को लेकर सरोजिनी नगर क्षेत्र में 22 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बंगला बाजार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के दौरान ‘नेट ज़ीरो सरोजिनी नगर’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और हरित भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाना है। इसके अंतर्गत स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और हरित पहल को बढ़ावा दिया जाएगा।
साथ ही पब्लिक रोड शो और सिटीजन कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ को सम्मानित भी किया जाएगा।
युवाओं और नए मतदाताओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए अपील की जाएगी कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, वोटर आईडी बनवाएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें।
यह कार्यक्रम स्वच्छ पर्यावरण और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments