शाहजहांपुर | 16 फरवरी 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एईआरओ मनोज कुमार एवं सुपरवाइजर सार्थक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई 21 फरवरी तक प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र अपलोड सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनता दर्शन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर समयबद्ध एवं गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments