लखनऊ, 19 फरवरी 2026। काकोरी थाना क्षेत्र के लोखरिया खेड़ा मजरा शिवरी, पोस्ट काकोरी से लापता 33 वर्षीय युवक गुरुवार को अमौसी क्षेत्र में सकुशल बरामद कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 05 फरवरी 2026 को सुबह घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की सक्रियता और सतत प्रयासों के चलते 19 फरवरी को अमौसी क्षेत्र से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवक के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments