लखनऊ, 19 फरवरी 2026। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 अंतर्गत हरिओम नगर की गली नंबर 5 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत की उपस्थिति में किया गया। यह निर्माण कार्य मुकेश पुरी के घर से लेकर प्रदीप के घर होते हुए रमाकांत के घर तक लगभग 220 मीटर लंबाई और 5 मीटर चौड़ाई में किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर संपन्न हुआ। पार्षद रामनरेश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।
पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हरिओम नगर की यह सड़क पिछले लगभग 35 वर्षों से कच्ची पड़ी थी और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण क्षेत्रवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय यह मार्ग जलमग्न हो जाता था, जिससे समस्या और बढ़ जाती थी।
अब इस मार्ग का निर्माण इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली के रूप में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह कार्य मा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह एवं महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के सहयोग से डूडा निधि के माध्यम से किया जा रहा है।
शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने पार्षद का फूलमालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल एवं पार्षद रामनरेश रावत के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, प्रदीप, संजय, अनिल दुबे, ए.के. सिंह, रवि कुमार, महेंद्र, प्रिंस, विकास त्रिपाठी, संतोष देवी, नंदिनी, शोभा, केतकी, किरण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
प्रयागराज
0 Comments