ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-पूर्वी अंतर्गत थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2 पर्स, 4 मोबाइल फोन, 3700 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
प्रेस नोट संख्या 223, दिनांक 05.02.2026 के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को वादी आशीष कुमार सिंह निवासी इंदिरानगर, लखनऊ की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आर-15 मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने वादी की पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया, जिससे उनके हाथ में चोट भी आई। इस संबंध में थाना गोमतीनगर विस्तार पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह को सौंपी गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर शहीद पथ से शालीमार जाने वाली सड़क के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवा प्रताप सिंह (23 वर्ष), मुकुल लोधी (25 वर्ष) और गौरव शर्मा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
बरामदगी में 4 मोबाइल फोन, 2 पर्स (गुलाबी व लाल रंग), जामा तलाशी में मिले मोबाइल, 3700 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल (नं. MH03EQ8754) शामिल है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments