शाहजहाँपुर।
थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक शिकायतकर्ता की पूरी ₹8500 धनराशि वापस कराई। यह कार्रवाई दिनांक 05 फरवरी 2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित रूप से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साउथ सिटी निवासी संजय विश्वकर्मा ने 18 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें OLX पर फोन खरीदने के दौरान फोन-पे के माध्यम से उनसे ₹8500 की ठगी कर ली गई थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध पवन शर्मा एवं आरक्षी रवि शंकर (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं और सतर्क रहें।
0 Comments