ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच। लखनऊ रोड स्थित टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास झाड़ियों में लगभग दो माह की एक नवजात बालिका लावारिस हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
बालिका को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया। इसके बाद उसे जिला बाल कल्याण समिति, बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर नवजात को समुचित देखभाल और संरक्षण हेतु बाल गृह, गोंडा भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बच्ची को वहां छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नवजात के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली तथा पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments