शाहजहाँपुर (पुवायाँ)।
थाना पुवायाँ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना पुवायाँ में तहरीर देकर बताया गया कि ग्राम वीरमपुर निवासी सरला देवी ने उसके पुत्र दृगपाल के साथ गाली-गलौज करने के बाद उस पर तेजाब डालकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 6 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे वीरमपुर जाने वाले मार्ग के तिराहे से अभियुक्ता सरला देवी (उम्र लगभग 37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि घायल युवक दृगपाल उसके पति का मौसेरा भाई है। वर्ष 2021 में छेड़छाड़ व मारपीट को लेकर उसने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई चल रही है। अभियुक्ता के अनुसार, मुकदमे में समझौते को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था और 5 फरवरी को हुई कहासुनी के बाद उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया।
इस कार्रवाई में अपराध निरीक्षक राजेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार एवं महिला कांस्टेबल आशिफा परवीन शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments