योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अप्रैल माह से प्रदेश के शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बढ़े हुए मानदेय के भुगतान की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के योगदान का सम्मान करती है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सरकार की इस घोषणा से प्रदेश भर के हजारों शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।
#नवनिर्माण_के_9_वर्ष
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments