Breaking News

छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 06 फरवरी 2026।

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस के निर्धारित रूट का ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण एवं चेकिंग की।

निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की स्थिति, मार्ग की चौड़ाई, विद्युत तारों की ऊँचाई तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी आयोजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क पुलिसिंग निरंतर जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments