शाहजहाँपुर।
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोदीपुर क्षेत्र स्थित एक घर में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से प्रतिबंधित मांझे की छह चरखी बरामद हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि अफजल पुत्र मुख्तार निवासी लोदीपुर अपने घर से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा आरोपी अफजल की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
शाहजहॉपुर
0 Comments