शाहजहाँपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत थाना रोजा पुलिस टीम ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को थाना रोजा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध रोकथाम के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अटसलिया पुल के नीचे रोजा जाने वाले रास्ते से अभियुक्त मनोज (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी हथौड़ा बुजुर्ग थाना रोजा, को दोपहर 13:32 बजे गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना रोजा पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम एवं आयुध अधिनियम सहित कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
0 Comments