स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 23 फरवरी: जिला निर्वाचन कार्यालय शाहजहांपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की।
बैठक में 135- विधानसभा सदर के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश तथा सुपरवाइजर विकास पाण्डेय से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई देवेंद्र कुमार सहाय की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से जुड़े कार्यों को निरंतर करते हुए बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज ऐप पर अपलोड कर समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments