शाहजहांपुर, 05 फरवरी।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भुलेख कार्यालय, संग्रह कार्यालय, संयुक्त कार्यालय एवं अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, साफ-सफाई तथा लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
भुलेख कार्यालय में गार्ड फाइल का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने भूमि अभिलेखों के अद्यतन एवं सुरक्षित संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। संग्रह कार्यालय में आरसी पोर्टल की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली से जुड़े मामलों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
संयुक्त कार्यालय में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया गया। वहीं अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुरक्षित भंडारण एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रशीद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments