Breaking News

राज्य ऋण संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को दोहराया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

लखनऊ। प्रदेश के समावेशी विकास और आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी तथा राज्य फोकस पेपर 2026-27 के विमोचन कार्यक्रम में सहभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के साथ ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। उन्होंने कृषि, एमएसएमई, स्वरोजगार तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े प्राथमिक क्षेत्रों में संस्थागत ऋण प्रवाह को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों को सुदृढ़ वित्तीय समर्थन देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी संबंधित संस्थाओं से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments