शाहजहाँपुर।
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में प्रस्तावित ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के मार्ग का विस्तृत रूट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में 5 फरवरी 2026 को किया गया।
रूट भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि न होने पाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा आमजन से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
0 Comments