Breaking News

आगरा एक्सप्रेसवे पर केला लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Lucknow। पारा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब Agra Expressway के जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार वाहनों को बचाने के प्रयास में केला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना देर रात करीब 2 बजे की है। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा केला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में ट्रक चालक हिमांशु सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ट्रक मध्य प्रदेश से जगदीशपुर की ओर जा रहा था।

सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहनों को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments