स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
थाना रोजा पुलिस ने अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हुसैनापुर पुलिया के पास कच्चे रास्ते से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कुंवर मौर्या (26 वर्ष) पुत्र जयचंद्र मौर्या निवासी ग्राम सरही थाना रोजा को हुसैनापुर पुलिया से शाहगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना रोजा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 107/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल विपिन नैन शामिल रहे।
0 Comments