Breaking News

बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज

 

ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण में सभी ईदगाहों पर ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराई गई।

त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईद की नमाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही। अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता रहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री सहित संबंधित थानों के प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments