Breaking News

26 मार्च को जी.एफ. कॉलेज में आयोजित होगी ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

जनपद में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने एवं उनके विचारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संसद 2026 एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से जी फ़ कालेज में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रखा गया है। इसके माध्यम से युवाओं को भारतीय लोकतंत्र के ऐतिहासिक पहलुओं को समझने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा My bharat portal पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजा रसूल ने कहा कि यह मंच युवाओं को अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा लोकतंत्र की मूल भावना को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

उल्लेखनीय है कि जनपद से चयनित 5 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो 27 से 29 मार्च 2026 तक  उत्तर प्रदेश विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करेगा।

Post a Comment

0 Comments