स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 29 मार्च 2026:
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से थाना तिलहर पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बैंक एवं एटीएम, धार्मिक स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ भी की गई।
इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस टीम ने दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, देर रात तक सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी।
0 Comments