स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 29 मार्च 2026:
जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खिरनी बाग, कस्तूरबा महिला छात्रावास एवं रिजर्व पुलिस लाइन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने महिला हेल्पलाइन नंबर—1090, 112 और 181 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0 Comments