स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रोजा की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने लोदीपुर क्षेत्र में अचानक चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे कई युवकों की तलाशी ली गई और उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने उन्हें भविष्य में अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।
चेकिंग के दौरान एक युवक वाहन चलाते समय शराब के सेवन की स्थिति में पाया गया, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments