स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
थाना तिलहर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त संजय मौर्या पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम मरक्का गौटिया को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20 मार्च 2026 को रात्रि करीब 10:50 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक नितिन मलिक, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल अनिल कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
0 Comments