Breaking News

खांडे देव में पारिवारिक विवाद के चलते युवक की हत्या, आरोपी भाई हिरासत में

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खांडे देव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक गोलू उर्फ आलोक (फाइल फोटो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। सूचना पर थाना बंथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान मामला हत्या का पाया गया।

बताया जा रहा है कि गोलू उर्फ आलोक (उम्र 24 वर्ष) पुत्र स्व. पुत्तीलाल निवासी ग्राम खांडे देव की हत्या उसके सगे भाई सरवन द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में देर रात करीब 9:30 बजे आपसी विवाद हुआ था। विवाद के बाद गोलू सो गया, इसी दौरान आरोपी सरवन ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी सुबह परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी सरवन को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की माता जशोदा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments