स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 665 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा लगभग 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, जिसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आरक्षण के नियमों के अनुरूप रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और मरीजों को बेहतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराने में योगदान देंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ‘नया उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
0 Comments